‌‌‌अहिरौली पैक्स से राजीव राय निर्वोरोध अध्यक्ष

0
743

-30 के उपरांत होगी अधिकारिक घोषणा
बक्सर खबर। सदर प्रखंड के अहिरौली पंचायत से राजीवर रार्य उर्फ बबलू राय निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष बन गए हैं। हांलाकि इसकी आधिकारिक घोषणा तीस नवम्बर के बाद होगी। क्योंकि प्रथम चरण के नामांकन की प्रक्रिया के उपरांत 29 एवं 30 तक जांच होनी है।

2 दिसम्बर को चुनाव चिह्न जारी होना है। वैसे नामांकन की अंतिम तिथि 28 नवम्बर थी। जो पूरी हो चुकी है। इस पंचायत से राजीव राय ही इकलौते उम्मीदवार हैं। किसी अन्य ने नामांकन नहीं किया। इस लिए उनका निर्विरोध चयन होना तय है। यह इनका चौथा चुनाव है। वे पूर्व से इस पैक्स के अध्यक्ष हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार प्रथम चरण में बक्सर प्रखंड और ईटाढ़ी का चुनाव होना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here