दो कर्मचारियों को डीएम ने किया निलंबित

0
4405

बक्सर खबर। जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने दो राजस्व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। डीएम ने पूर्व से शिविर लगाने का आदेश दिया था। बावजूद इसके ईटाढी अंचल के गोपाल सिंह और नावानगर प्रखंड के सुनील कुमार सिंह अनुपस्थित पाए गए। जन संपर्क पदाधिकारी के अनुसार जिलाधिकारी ने इन दोनों कर्मियों को निलंबित करने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद कर्मचारियों में चर्चा का बाजार गर्म है। क्योंकि जिलाधिकारी इससे पहले भी लोगों को लापरवाही के लिए दंड़ित करते रहे हैं। लेकिन, इस तरह की कठोर कार्रवाई उन्होंने नहीं की थी। इस वजह से यह आदेश चर्चा में है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here