15 जून से बंद हो जाएंगे क्वॉरंटीन सेंटर

0
1902

-3 के बाद नहीं चलेंगे सीमा व निराश्रृत कैंप
बक्सर खबर। अॅनलाक वन आज से प्रारंभ हो रहा है। इसके साथ ही राज्य में चल रहे क्वॉरंटीन सेंटर और राहत अथवा सीमा आपदा केन्द्र भी बंद कर दिए जाएंगे। इसका निर्देश प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी जिलों को जारी किए हैं। जिसमें कहा गया है। तीन जून के बाद सीमा पर चलने वाले राहत कैंप एवं निराश्रृत कैंप बंद कर दिए जाएंगे। अब एक जून से सामान्य परिचालन प्रारंभ हो गया है। इस लिए जो लोग बाहर से आएंगे। उनको क्वॉरंटीन केन्द्र जाने की जरुरत नहीं होगी।

जो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें आएंगी। सिर्फ उसी से संबंधित लोग केन्द्र जाएंगे। जहां उनका कोविड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होगा। 15 जून से वे क्वॉरंटीन केन्द्र भी बंद कर दिए जाएंगे। पत्र के अनुसार पन्द्रह दिनों के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। क्योंकि दूसरे राज्य से आने वाले श्रमिक भी अपने घरों तक पहुंच जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ पोलिया अभियान की तरह घर-घर संक्रमित लोगों पर नजर रखी जाएगी। इसकी कार्य योजना पर काम पूर्व से चल रहा है। स्वयं मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here