-सभी बीडीओ और प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों को डीएम का निर्देश
बक्सर खबर। गांव-गांव गहन सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है। जिन लोगों में किसी तरह का लक्षण है। अथवा वे बाहर से आए हैं। उनकी जांच जरुरी है। इसका निर्देश आज जिलाधिकारी अमन समीर ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और स्वास्थ्य प्रभारियों को दिया। अपने कार्यालय कक्ष से उन्होंने वीडियो कानफ्रेंसिंग के मध्यम से पूरे जिले के अधिकारियों से संपर्क साधा। सबको विशेष रुप से सजग किया। क्योंकि लापरवाही समस्या बन सकती है।
जो टीम गांव में जा रही है। वह एक-एक घर से संपर्क करे। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी और बीडीओ उसकी समीक्षा करें। अपराह्न छह बजे तक इसकी रिपोर्ट जिला कार्यालय को भेज दी जाए। साथ ही पंचायतवार माइक से इसका प्रचार हो। कोई भी गांव न छूटे इसका विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। इस तरह की तमाम जानकारी उन्होंने सभी को दी। इस दौरान सिविल सर्जन भी उपस्थित रहीं।





























































































