सोशल मीडिया पर भड़काउ पोस्ट डालने वाला युवक गिरफ्तार

0
5421

बक्सर खबर। प्रशासन लगातार लोगों को सलाह दे रहा है। ऐसे समय में संयम का परिचय दें। किसी तरह का भड़काउ पोस्ट न डालें। लेकिन, कुछ लोग ऐसा कर रहे हैं। बुधवार को ऐसा ही मैसेज फेसबुक पर अरक गांव के गोलू सिंह उर्फ सानू ने डाला। भाषा अमर्यादित भी थी। जिसकी शिकायत लोगों ने पुलिस से कर दी। सीनियर अधिकारियों तक बात पहुंची।

कृष्णाब्रह्म पुलिस ने उसके बारे पता लगाया और रात में ही उसे गिरफ्तार कर लिया। आज गुरुवार को उसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। पूछने पर पुलिस कप्तान उपेन्द्र नाथ वर्मा ने इसकी तस्दीक की। वहीं दूसरी तरफ आज यह भी खबर आई कि डीएम ने दोनों अनुमंडल के एसडीओ पत्र जारी कर ऐसा करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here