पार्टी अध्यक्ष के समर्थन में उतरे कांग्रेस के नेता

1
668

-थाने में दी गई प्राथमिकी दर्ज करने की अर्जी
बक्सर खबर। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ पत्रकारअर्णव गोस्वामी ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। उनके खिलाफ समाज को भड़काने, एक राष्ट्रीय नेता के खिलाफ गलत बयानबाजी, समाज में कटुता फैलाने जैसा कार्य किया है। महाराष्ट्र में दो साधुओं की हत्या पर आधारित खबर के दौरान उन्होंने धर्म विशेष के लोगों का नाम लेकर कहा है, क्या उनकी मौत पर वे चूप रहती।

यह धार्मिक भावना को भड़काने वाला कथन है। इसके खिलाफ उचित कार्रवाई हो। यह आवेदन कांग्रेस जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन ने नगर थाने को भेजा है। पार्टी उपाध्यक्ष बजरंगी ने यह प्रति नगर थाने को दी है। वहीं कांग्रेस के अन्य दो नेता टीएन चौबे व सत्येन्द्र ओझा ने भी नगर थाने में आवेदन देकर पत्रकारअर्णव गोस्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इन नेताओं पुरजोर शब्दों ने इसकी निंदा की है। इसके अलावा सत्येन्द्र ओझा के आवेदन पर राजेश कुमार शर्मा माकपा ने भी हस्ताक्षर किए हैं।

1 COMMENT

  1. Babita fogat bhi ek mahila hi hai jnab unka apman krne me to apko acha lgta hai aur aaj arnab Goswami me sonia ganghi ke asli naam kya le liya itna bawal…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here