कोविड जांच के लिए पीएचसी को मिले 50-50 कीट

0
506

बक्सर खबर। शनिवार से सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कोविड की जांच हो सकेगी। यह जानकारी गुरुवार को जिलाधिकारी अमन समीर ने मीडिया को दी थी। साथ ही उन्होंने सभी चिकित्सा प्रभारियों को इसके आवश्यक निर्देश भी दिए थे। जिसमें कहा गया था। शनिवार से यह जांच प्रारंभ होगी।

उस आदेश को प्रभावी बनाने के लिए आज शुक्रवार को सभी केन्द्रों तक जांच कीट भेज दिए गए हैं। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को 50-50 कीट दिए गए हैं। साथ ही उन्हें इसके सदुपयोग का निर्देश भी दिया गया है। जिन लोगों में बीमारी के लक्षण दिखे हों अथवा जो संक्रमित लोगों के संपर्क में आए हों। उनकी जांच प्राथमिकता के आधार पर होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here