कार्यकर्ताओं के बल पर जन सुराज बनेगा मजबूत विकल्प: बजरंगी मिश्रा 

0
19

सिमरी और चक्की में संगठनात्मक बैठक, गांवों में पार्टी विस्तार पर मंथन                                                     बक्सर खबर। जन सुराज चली प्रखंड की ओर कार्यक्रम के तहत मंगलवार को ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज पार्टी की ओर से दो महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में पार्टी के विस्तार, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर विस्तार से चर्चा हुई। सिमरी प्रखंड के सहियार गांव में जन सुराज पार्टी के नेता सह मुखिया मनोज उपाध्याय के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। वहीं चक्की प्रखंड के अरक गांव में सरपंच सह जन सुराज नेता विजय बहादुर सिंह के आवास पर प्रखंड कमेटी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। दोनों बैठकों की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने की, जबकि संचालन नाजीर खान ने किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने कहा कि जन सुराज पार्टी गांव और पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने के अभियान में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य आम लोगों की आवाज को राजनीतिक ताकत देना है। उन्होंने कहा, जन सुराज केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन का अभियान है। संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। जब कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से जुड़ेंगे, तभी जन समस्याओं का वास्तविक समाधान संभव हो सकेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन विस्तार करने, युवाओं और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने तथा जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। बैठक में वरिष्ठ नेता अरविंद पांडेय, धनजी पांडे, अजित सम्राट, आशा देवी, डॉ. जयशंकर प्रसाद, बिशनूदेव तिवारी, विजय पाठक समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here