‌‌‌सिमरी में आठ दिसम्बर को पंचायत चुनाव

0
227

-प्रत्याशियों संग एसपी व अधिकारियों संग डीएम ने की बैठक
बक्सर खबर। जिले के सिमरी प्रखंड का पंचायत चुनाव आठ दिसम्बर को होना है। इसकी तैयारी को लेकर शनिवार को डीएम अमन समीर व एसपी नीरज कुमार सिंह ने प्रखंड मुख्यालय पर बैठक की। सिमरी जिले का सबसे बड़ा प्रखंड है। यहां कुल 20 पंचायते हैं। मतदान संपन्न कराने के लिए यहां कुल 303 बूथ बनाए गए हैं। जिन पर 1 लाख 54 हजार 672 मतदाता वोट डाल सकेंगे।

वैसे यहां पदों की बात करें तो 20 मुखिया और इतने ही सरपंच की सीटें हैं। जिला परिषद की तीन व बीडीसी के 29 पद हैं। इसके अलावा 287 वार्ड व इतने ही पंच पद के लिए चुनाव हो रहा है। जिसके लिए कुल 2562 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। आम जन को कानूनी निर्देशों से अवगत कराने के लिए प्रखंड मुख्यालय पर दो बैठकें हुई।

-अधिकारियों से मंत्रणा करते डीएम अमन समीर

एसपी नीरज कुमार सिंह ने सीधे उम्मीदवारों से बात की और उन्हें आवश्यक निर्देशों से अवगत कराया। लोगों ने प्रशासन समक्ष अपनी परेशानियों को रखा। वहीं दूसरी तरफ डीएम अमन समीर ने पदाधिकारियों संग तैयारी के बाबत गहन मंत्रणा की। उनके साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष राय व डुमरांव के अनुमंडल पदाधिकारी पंकज कुमार व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here