सतर्कता के लिए 17 तक विस्तारित हुआ बंदी का आदेश

0
6847

-कृषि और आवश्यक सेवा पर नहीं है प्रतिबंध, -नगर परिषद और प्रखंड मुख्यालय में होगा प्रभावी 
बक्सर खबर। वर्तमान समय में संक्रमण ज्यादा उन्हीं क्षेत्रों में फैल रहा है। जहां की आबादी अधिक है। इस लिए प्रशासन ने निर्णय लिया है। नगर परिषद और प्रखंड मुख्यालयों में बंदी का आदेश 17 तक जारी रहेगा। अर्थात पूर्व में जो आदेश तीन दिनों के लिए दिया गया था। उसे अगले पांच दिन के लिए विस्तारित किया गया है।

जिलाधिकारी ने इसकी अनुमति दे दी है। जन संपर्क विभाग के अनुसार उन सभी जगहों पर एहतियात बरतना है। जहां ज्यादा भीड़ होती है। इस लिए नगर परिषद क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की मनाही है। लेकिन, कृषि कार्य से जुड़ी दुकानें, दूध, दवा, राशन, फल, पशु चारा और आवश्यक सेवा से जुड़ी दुकानें व संस्थान खुली रहेंगी। इसके अलावा बैंक, दूरसंचार आदि खुले रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here