एक ही दिन दो शव मिलने से इलाके में हड़कंप

0
4870

——–गांधी कुमार कल से थे लापता, पुल के नीचे मिला शव, दूसरा शव नहर के पास मिला, पुलिस जांच में जुटी                                                                    बक्सर खबर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार को अलग-अलग जगहों से दो शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। पहली लाश छोटका नुआंव गांव के पास ठोरा नदी पर बने पुल के नीचे से बरामद हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच शुरू की तो मृतक की पहचान वहीं के वार्ड 10 निवासी बबन राम के 37 वर्षीय बेटे गांधी कुमार के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि गांधी कुमार बुधवार से ही लापता थे। इसी दिन दूसरा शव महदह नहर के पास मिला है। यह शव भी किसी पुरुष का है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस का कहना है कि आसपास के थानों को सूचना भेज दी गई है और पहचान की कोशिशें जारी हैं। दोनों मामलों की जांच गंभीरता से की जा रही है। घटनास्थल से कोई हथियार या संदिग्ध सामान नहीं मिला है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और आशंका का माहौल है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और हर एंगल से जांच को आगे बढ़ा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here