रघुनाथपुर में बाइक सवार युवकों ने मारी युवती को गोली, रेफर

1
2309

बक्सर खबर। बाइक सवार दो युवकों ने आज बुधवार की शाम रघुनाथपुर के पास ऐसी घटना को अंजाम दिया। जिसे सूनकर लोग दंग रह गए। शाम सात बजे के लगभग घर के बाहर निकली ज्योति (20) कुमारी पर गोली चली। जो उसके पीठ में जाकर लगी। हमलावरों की संख्या दो थी। वे भागने में सफल रहे। घायल को तत्काल रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। प्राथमिकी उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार घटना रघुनाथपुर-बगेन मार्ग पर रघुनाथपुर से सटे हुई। जहां रामदेव सिंह का घर है। यह खबर बाजार में आग की तरह फैली।

लोग युवती को देखने अस्पताल की तरफ भागे। लेकिन, जीवन की जंग लड़ रही बच्ची को परिजन लेकर तुरंत पटना रवाना हो गए। उसे बड़े अस्पताल जाते देख रहे लोग कह रहे थे। भगवान रक्षा करना। लेकिन, सबके पीछे एक सवा मुंह बाए खड़ा था। क्या यह हरकत अपराधियों ने की है ? अगर नहीं तो ऐसा करने वाले कौन थे और किसके घर से आए थे। ऐसे युवकों को घर में पनाह मिलनी चाहिए। इस सवाल का जवाब पुलिस नहीं लोगों को ढूंढना होगा। क्योंकि प्रशासन से  कहीं ज्यादा जिम्मेवार इस शहर के लोग हैं। पूछने पर ब्रह्मपुर थाने की पुलिस ने बताया सूचना मिली है। उसे आरा अस्पताल में दाखिल किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। लेकिन, आस-पास के लोग कुछ भी नहीं बता रहे हैं।

1 COMMENT

  1. Shameful need to take action against gunner and girl why they fire on selected girl investigation required by police. matter look like love blackmailing. need to investigate girl family mobile number call record for the day and find out why they gone to shop during night time. case is easy to solve by technology.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here