हरपुर पैक्स अध्यक्ष के लिए नामांकन शुरू, एक ने भरा पर्चा

0
212

– 15 नवंबर को होगा मतदान, उसी दिन आएंगे नतीजे
बक्सर खबर।  राजपुर प्रखण्ड के हरपुर पैक्स के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव 15 नवंबर को होना है। जिसके लिए सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। नामांकन के लिए अभ्यर्थियों को दो दिन का समय दिया गया है। जानकारी देते हुए निर्वाचन कर्मी सरजू प्रसाद ने बताया पहले दिन चिंता देवी ने अपना नामनिर्देशन पत्र दाखिल किया है।बचे हुए एक दिन यानी कल मंगलवार को बाकी उम्मीदवार नामांकन करेंगे।

3 नवंबर को नामांकन पत्रों की  संवीक्षा और 8 नवंबर को नाम वापसी है।उसके बाद ही पता चलेगा, मैदान में कितने ताल ठोकेंगे। सभी उम्मीदवारों को 8 नवंबर को ही प्रतीक आवंटन किया जाएगा। 15 नवंबर को मतदान को मतदान होगा।उसी दिन परिणाम भी।
-पैक्स अध्यक्ष की मृत्यु के बाद से सीट थी खाली
हरपुर प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) अध्यक्ष संजय कुमार दुबे थे। जिनकी पिछले साल 10 जुलाई को निधन हो गया था। तब से यह सीट रिक्त थी। जिसके लिए चुनाव कराया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here