तेरह हजार किसानो ने धान बेचने के लिए किया ऑनलाइन,नही खुले क्रय केंद्र

0
323

आज से होनी थी खरीदारी,नही खुले एक भी क्रय केंद्र
-15 नवंबर से जिले मे क्रय केंद्र खुलने के आसार
बक्सर खबर। इसबार किसानों से धान अधिप्राप्ति को लेकर जिला प्रशासन तत्पर रहेगा ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। अधिप्राप्ति को लेकर 23 अक्टूबर को प्रेस वार्ता के दौरान डीडीसी योगेश सागर ने 1 नवंबर से धान खरीदारी की बात कहा था। लेकिन खरीद अभी तक किसी भी प्रखंड मे चालू नही किया गया है। हालांकि किसान इस बार धान बेचने को लेकर काफी तत्परता दिखाई है।

कम समय में 13 हजार किसन धान बेचने के लिए सहकारिता विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किये है। जो पिछला साल से अधिक है। पोर्टल पर आवेदन करने वाले किसानों के आंकड़े अब तक कुछ इस प्रकार से है। 13581 किसानों ने अपना धान बेचने के लिए ऑनलाइन निबंधन किया। रैयत किसन 4905 और गैर रैयत कृषको की संख्य 8676 है। इस बार 140 पैक्स, 7 व्यापारमंडल माध्यम से धन की अधिप्राप्ति की जानी है। हालांकि फसल की कटाई अभी शुरू नहीं है।

पोर्टल का डाटा

-15 नवंबर से होगी खरीदारी
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आगामी 15 नवंबर से खरीद सुरू होगी जो फरवरी मह तक तक चलेगी। वही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की भी तिथि बढ़ा दी गई है। अब किसान धान अधिप्राप्ति के लिए अपना रजिस्ट्रेशन 15 नवंबर तक कर सकेंगे। देखना यह होगा कि किसानों के लिए जिला प्रशासन कितना तत्पर रहता है।और कितने किसान इसका लाभ उठाते है। धान खरीदने के समय पैक्स व व्यापार मंडल की अपनी अलग मनमानी चलती है। मजबूरन किसान ओने-पौने दामों पर साहूकारों को अपना पैदावार बेच देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here