पराक्रम दिवस के रुप में मनायी गयी नेताजी की 125 वीं जयंती

0
47

बक्सर खबर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती मनायी गयी। कार्यकर्ताओं ने कहा हम इसे पराक्रम दिवस के रूप में मना रहे हैं। क्योंकि नेता जी युवाओं में जोश भरने वाले देश के महान नेता थे। जिलाध्यक्ष माधुरी कुअंर ने बताया कि सुभाष चंद्र बोस पराक्रमी पुरुष थे और हमेशा देश के लिए समर्पित रहे।

इसलिए भाजपा अब प्रत्येक वर्ष उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाएगी। वहीं युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रिय रंजन चौबे ने कहा उनका नारा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, आज भी जोश भर देता है। कार्यक्रम में जिला मंत्री अजय राय, जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा, युवा मोर्चा के अजय ओझा, भाजपा नगर महामंत्री कुमार राजेश, भाजयुमो नगर अध्यक्ष दीपक सिंह इत्यादि लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here