नव्या ने बढ़ाया फाउंडेशन स्कूल का मान, 10वीं बोर्ड में हासिल की शानदार सफलता

0
96

परिवार में खुशी का माहौल, अब इंजीनियरिंग के लक्ष्य के साथ नीट पर है निशाना                                            बक्सर खबर। फाउंडेशन स्कूल की होनहार छात्रा नव्या पाठक ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता, विद्यालय और गांव का नाम गौरवान्वित किया है। नव्या की इस शानदार सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। नव्या बचपन से ही फाउंडेशन स्कूल में अध्ययनरत रही हैं और शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही हैं। उनके पिता राजीव कुमार पाठक, जो मूल रूप से दरभंगा जिले के बिशनपुर गांव के निवासी हैं, वर्तमान में फाउंडेशन स्कूल में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि नव्या बचपन से ही मेधावी रही है और आज उसकी मेहनत रंग लाई है।

अपनी सफलता पर नव्या ने बताया कि उनका सपना इंजीनियर बनना है। दसवीं में अच्छे अंक आने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वह आगे की पढ़ाई के साथ-साथ नीट क्वालीफाई करने की तैयारी करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उनका पहला लक्ष्य अपने माता-पिता के सपनों को साकार करना है। नव्या के परिवार में तीन बहन और एक भाई हैं। उनकी दो बड़ी बहनें उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं, एक बीटेक और दूसरी दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। वहीं, उनका छोटा भाई फाउंडेशन स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। नव्या ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के निदेशक पीके मिश्र और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने नव्या को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here