एमवी कॉलेज में 12 मई से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार

0
43

देश-विदेश के विद्वान करेंगे शिरकत, कॉलेज के इतिहास में पहली बार ऐसा बड़ा आयोजन                                 बक्सर खबर। शहर के महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में 12 एवं 13 मई को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार का विषय ‘भारतीय ज्ञान परंपरा में मानवता-एक अनंत यात्रा’ निर्धारित किया गया है। इसमें देश-विदेश के कई विद्वान वक्ता अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग एवं संस्कृत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। सेमिनार की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. कृष्णकांत सिंह की इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है। सेमिनार को सफल बनाने में शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। छात्र-छात्राओं की सहभागिता को विशेष महत्व दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम को शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप मिल सके।

आयोजन में पेपर प्रेजेंटेशन के साथ पोस्टर प्रेजेंटेशन की भी व्यवस्था की गई है। छात्र-छात्राओं के लिए पंजीकरण शुल्क 300 रुपये तथा शिक्षकों के लिए सहभागिता शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस तरह के शैक्षणिक आयोजन गुणवत्ता उन्नयन एवं एनएएसी जैसी मानकों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। इससे महाविद्यालय की शैक्षणिक प्रतिष्ठा के साथ समाज और देश के बौद्धिक विकास को भी मजबूती मिलती है। महाविद्यालय परिवार की ओर से छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों एवं शिक्षाविदों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है। उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय में इस प्रकार का अंतरराष्ट्रीय सेमिनार पहली बार आयोजित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here