विधायक ने कहा मैंने चालू कराया अस्पताला

0
846

बक्सर खबर। सदर विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने आज रविवार को पत्रकार वार्ता आयोजित की। उन्होंने कहा पुराने अनुमंडिल अस्पताल के अंदर जो नया शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुला है। वह मेरे अथक प्रयास की देन है। उसके लिए मैं मुख्यमंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी को धन्यवाद देता हूं। जिन्होंने इस कार्य में मेरा सहयोग किया। उन्होंने आयुष्मान भारत अभियान के तहत अस्पताल खोले जाने को सस्ती लोकप्रियता का प्रयास बताया। एक दिन पहले शनिवार की शाम जब अस्पताल का उद्धाटन कार्यक्रम चल रहा था। वहां भी विधायक ने यह बातें कहीं थी।

जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और विधायक के लोगों के बीच विवाद हुआ था। मंच पर नेता मौजूद थे। तभी भीड़ में पीछे बैठे लोग कुर्सियां फेंकने लगे। विवाद की वजह सभी यही था। अस्पताल जिसका उद्घाटन हो रहा है। उसे केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अपनी उपलब्धि बता श्रेय ले रहे हैं। विधायक ने पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया जो कहा उसका वीडियो यहां संलग्न है। उसे आप देख सकते हैं। अलबत्ता प्रेस वार्ता में उनके साथ युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विभोर द्विवेदी, युवा के अध्यक्ष पंकज उपाध्याय अन्य कई युवा मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here