कोरानसराय में शराब के साथ चार युवक गिरफ्तार

0
1263

बक्सर खबर। कोरानसराय पुलिस ने शनिवार की रात चार युवकों को गिरफ्तार किया। कार में सवार हो यह सभी कहीं जा रहे थे। कोरानसराय पोखरा के पास पुलिस ने उन्हें घेर लिया। गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें शराब की चार पेटियां मिली। पूछने पर थानाध्यक्ष जय प्रकाश ने बताया चार लोग पकड़े गए हैं। शशिकांत यादव नावाडीह, गणेश कुमार कोरानसराय, प्रमोद कुमार बिहियां, जिला आरा के अलावा एक अन्य युवक भी है। वहीं सूत्रों की माने तो कुल पांच लोगों पकड़े गए थे। वहीं पुलिस का कहना है एक व्यक्ति भाग निकला। चार पकड़े गए। उनसे पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here