शादी-शुदा महिला की हत्या, तालाब में दफन लाश बरामद

0
2492

बक्सर खबर। शादी-शुदा महिला की हत्या कर उसकी लाश को तालाब में दफन कर दिया गया था। रुबी देवी के लापता होने की सूचना कुछ दिन पहले ही उसके पिता प्रबोध राय ने बगेन थाना को दी थी। लेकिन, पुलिस ने तब बहुत तत्परता नहीं दिखाई थी। लेकिन शिकायत के चार दिन बाद शुक्रवार की शाम लोगों ने गांव के बाहर स्थित तालाब के पास लोगों ने बदबू उठती महसूस हुई। गांव में रुबी के लापता होने की अफवाह पहले से ही फैली हुई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। प्रशासन की टीम ने जब वहां जांच की तो मिट्टी में दफन महिला की लाश मिली। तुरंत ही इसकी सूचना कृष्णाब्रह्म थाना के दियामान गांव निवासी प्रबोध राय को दी। मौके पर पहुंच उन्होंने लाश की पहचान की।

इस आरोप में रूबी के ससुर भुनेश्वर पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया। आज शनिवार को पूछने पर बगेन पुलिस ने बताया सोमवार को उसके पिता ने दामाद अरुण पांडेय, उनके पिता, देवर और सास के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। शादी नौ साल पहले हुई थी। इस लिए दहेज की बात बेमानी थी। लेकिन इस बीच लाश मिलने की बात सामने आ गई। ऐसा माना जा रहा है परिवार वालों ने ही महिला की हत्या कर लाश को तालाब में दफन कर दिया था। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जल्द ही यह पता चल जाएगा हत्या कब और कैसी की गई। मिट्टी में गाड़ दिए जाने के कारण वह सड़ गया है। इस लिए देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल था। कैसे हत्या हुई। फिलहाल उसके पति अरूण पांडेय की तलाश की जा रही है। महिला को दो बेटियां हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here