नीलगाय बनी काल, बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

0
0

– चौसा-रामगढ़ मार्ग पर हुई दुर्घटना, थर्मल में काम करता था युवक
बक्सर खबर। बाइक सवार युवकों के लिए नीलगाय काल बन गई। दो जने चौसा से देवल की तरफ सरपट जा रहे थे। तभी रोइनी भान गांव के समीप नीलगाय सड़क पार करने लगी और बाइक से जा टकराई। दोनों सवार जहां-तहां सड़क पर औंधे मुंह जा गिरे। उनमें से एक की मौत मौके पर हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर राजपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचे। दोनों को अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित। राजपुर के थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया उसका नाम मो गुलशेर अली (30 वर्ष ) था।

यह मूल रुप से उत्तर प्रदेश के जिला गाजीपुर, थाना दिलदारनगर, ग्राम पचोखर का निवासी था। घायल युवक सलमान भी उसी का भाई है। वह फिलहाल खतरे से बाहर बताया जा रहा है। दोनों चौसा थर्मल पावर से अपने गांव वापस लौट रहे थे। शुक्रवार की शाम सात बजे के लगभग यह दुर्घटना हो गई। ऐसा लोगों ने पुलिस को बताया। मृतक के परिजनों को फोन से घटना की सूचना दी गई। वे फिलहाल शव का अंत्यपरीक्षण कराने के लिए जिला मुख्यालय बक्सर पहुंचे हैं।

थानाध्यक्ष ने यह भी बताया। नीलगाय भी दुर्घटनास्थल के पास सड़क के एक तरफ पड़ी थी।  वहीं अस्पताल के सूत्रों ने पूछने पर बताया। सिर में सीधी चोट लगने के कारण युवक की मौत हुई है। ऐसे में यह सवाल उठता है। क्या युवक ने हेलमेट का प्रयोग किया था या नहीं। खबर में इसका उल्लेख करने का तात्पर्य है। बाइक चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल बहुत जरुरी है। क्योंकि दुर्घटना के वक्त वह सिर का बचाव करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here