‌‌‌शादी के छह माह के अंदर विवाहिता की हत्या

0
1100

-कुएं से बरामद की गई लाश, लीपापोती में जुटी पुलिस
बक्सर खबर। शादी को छह माह भी नहीं गुजरे। परिवार वाले जानते थे बच्ची खुश होगी। लेकिन, मंगलवार की सुबह सूचना मिली। उसकी लाश बारुपुर गांव के कुएं से बरामद की गई है। परिजनों की माने तो रीता कुमारी 11 दिसंबर से ही लापता थी। तब ससुराल वालों ने कहा वह भाग गई है। लेकिन, 21 वर्ष की रीता की मौत पहेली बन गई है। ससुराल वाले कह रहे हैं। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी।

लेकिन, उसके मामा श्रीभगवान साह के अनुसार वह भली चंगी थी। उसकी आयु महज 21 वर्ष थी। वह अपने ननिहाल भरखरा में रह रही थी। गांव के लोगों ने मिलकर उसकी शादी बारुपुर निवासी रामचन्द्र साह पिता सुनील साह के साथ की थी। घटना के कुछ दिन पहले ही उसका पति रामचन्द्र दबाव डाल उसे विदा करा अपने साथ ले गया था। शव की शिनाख्त होने के बाद परिजनों को इसकी सूचना मंगलवार की सुबह दी गई।

-कुएं में शव देखने जुटी लोगों की भीड़

परिजनों का कहना था शव तीन दिन पुराना होने के कारण सड़ गया था। लेकिन, उसके गले व शरीर पर कई जगह निशान हैं। इस वजह से हत्या की संभावना व्यक्त की जा रही है। पुलिस के अनुसार परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है। वहीं परिजनों का कहना है, पोस्टमार्टम के बाद सत्यता का स्वयं ही पता चल जाएगा। हम लोग गरीब आदमी हैं क्या कहें। हमें कानून पर पूरा भरोसा है। लेकिन, पुलिस का रवैया इस घटना को लेकर बहुत ही असंवेदनशील  प्रतीत हो रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here