‌‌‌ एमएलसी चुनाव के लिए मनोज उपाध्याय का नामांकन, बिगड़ सकता है बड़े दलों का गणित

0
197

– राजद और जदयू से दो पूर्व एमएलसी के बेटे हैं पार्टी टिकट पर मैदान में
बक्सर खबर। भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार एमएलसी पथ के लिए आज गुरुवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था। इस पद के लिए पीरो निवासी मनोज उपाध्याय ने नामांकन दाखिल किया। उनके इस कदम ने राजद और जदयू दोनों खेमें में हलचल बढ़ा दी है। क्योंकि इस पद के लिए राजद से पूर्व एमएलसी लाल दास राय व वर्तमान एमएलसी राधाचरण सेठ के पुत्र मैदान में हैं। मनोज जदयू के प्रदेश स्तर के नेता हैं। लेकिन, पार्टी लाइन से हटकर उन्होंने यह कदम उठाया है। इसकी एक मुख्य वजह है, दल वाले सिर्फ राजनीतिक घरानों के लोगों को तरजीह दे रहे हैं।

इस चुनाव में नामांकन खबर लगते ही मनोज उपाध्याय को समझाने बुधवार को जगदीशपुर के विधायक श्रीभगवान कुशवाहा भी पहुंचे। क्यूंकि उनकी पार्टी से राधाचरण सेठ के पुत्र मैदान में हैं। लेकिन, उनकी बात नहीं बनी। एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज 23 को अंतिम दिन था। 27 तक नाम वापस लिए जाएंगे। 12 मई को मतदान होगा। इसमें पंचायत निकाय के प्रतिनिधि मतदान करते हैं। बक्सर में सभी प्रखंड मुख्यालयों पर इसके लिए कुल 11 मतदान केंद्र  बनेंगे। इसके अलावा आरा में भी 14 केन्द्र बनेंगे। इसके अलावा 14 को इसकी मतगणना होनी है। इस चुनाव में धनबल का उपयोग होता है। यह बात सार्वजनिक रुप से प्रचलित है।

लेकिन, पक्ष विपक्ष के अलावा कोई तीसरा चुनौती नहीं देने वाला नहीं रहता है। लेकिन, मनोज के दखल से इन दोनों गठबंधनों का गणित प्रभावित हो सकता है। इस बात की चर्चा खुब हो रही है। सूचना के अनुसार मनोज के नामांकन में बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए। इस वजह से उनकी चर्चा खुब हो रही है। हालांकि कल तक जदयू से जुड़े होने के कारण उनको समझाने का पार्टी स्तर पर भरपुर प्रयास हो रहा है। अब देखने है 27 को नाम वापसी के उपरांत क्या राजनीतिक समीकरण बनता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here