‌‌‌डीएम बने रामरेखा घाट बड़ी मठिया के महंत

0
2244

-धार्मिक न्यास ने बनाया अगले आदेश तक के लिए प्रबंध न्यासी
बक्सर खबर। रामरेखा घाट बड़ी मठिया को लेकर विवाद न्यायालय में चल रहा है। इसको देखते हुए बिहार धार्मिक न्यास पर्षद उन्हें अगले आदेश तक के लिए प्रबंध न्यासी बनाया है। अर्थात अब बड़ी मठिया के महंत जिलाधिकारी बक्सर होंगे। इसको लेकर पूर्व में व्यवहार न्यायालय ने भी आदेश जारी किया था। लेकिन, जब जिला प्रशासन ने वहां की परिसंपत्तियों का निर्धारण शुरू किया तो एक पक्ष के लोग एकत्रित होकर उच्च न्यायालय चले गए।

वहां से जिला न्यायालय के आदेश पर रोक लगा दी गई। लेकिन, इस बीच सुनवाई को देखते हुए धार्मिक न्यास ने मौजूदा स्थिति में उन्हें पुन: प्रमुख न्यासी मनोनीत किया है। क्योंकि बक्सर में रामरेखा घाट बड़ी मठिया न्यास बोर्ड की संपति है। और जब तक न्यायालय से इसको लेकर निर्णय नहीं आ जाता। डीएम इसके न्यासी होंगे। यह आदेश 21 फरवरी 2024 को पर्षद के अध्यक्ष अखिलेश कुमार जैन ने जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here