‌‌‌बेटी की शादी तय करने जा रहे पिता की सड़क दुर्घटना में मौत

0
3471

-बस ने मारी बाइक को टक्कर, एक अन्य की हालत गंभीर
बक्सर खबर। बाइक से सफर कर रहे दो लोगों ने बस ने डुमरांव कोठी के समीप सीधी टक्कर मार दी। मौके पर बाइक चला रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह दुर्घटना एनएच 922 पर नया भोजपुर ओपी की सीमा में हुई है। पूछताछ में पता चला मृतक शशिकांत दुबे (52वर्ष) सिमरी थाना के बड़का सिंघनपुरा गांव के निवासी थे। वे बाइक से अपने चाचा रमाशंकर दुबे के साथ बेटी की शादी तय करने के लिए कहीं जा रहे थे। दुर्घटना में रमाशंकर दुबे को भी गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें भी उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया अपराह्न चार बजे के लगभग बक्सर की तरफ से आ रही यात्री बस ने उन्हें टक्कर मारी। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से डुमरांव अस्पताल ले जाया गया। उन्हें, सर, छाती, पैर आदि में गंभीर चोटें लगी हैं। लोगों ने बताया मृतक शशिकांत उर्फ पप्पू दुबे कोलकत्ता में रहते थे। कुछ दिन पहले ही गांव आए थे। चाचा के साथ कहीं शादी के लिए बातचीत करने जा रहे थे। इस दुर्घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। इस संबंध में पूछने पर नया भोजपुर ओपी के प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया अभी कागजी कार्रवाई चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here