नहीं रहे एलबीटी कालेज के प्राचार्य नर्वदेश्वर राय

0
1022

-कालेज में आयोजित हुई शोक सभा
बक्सर खबर। एलबीटी कालेज के प्रभारी प्राचार्य नर्वदेश्वर राय का सोमवार को निधन हो गया। वे वर्ष 2022 में सेवा निवृत होने वाले थे। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मंगलवार को कालेज परिसर में कर्मियों के बीच शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता वरीय प्राध्यापिका सुमित्रा प्रधान ने की। इस दौरान कालेज के सभी कर्मी उपस्थित रहे। उन लोगों ने कहा कि चालीस वर्षो से उन्होंने इस कालेज में सेवा दी। उनका कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके निधन से सभी लोग मर्माहत हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here