‌कोरोना की दहशत में मरीजों की अनदेखी, किया अस्पताल से बाहर

0
908

-मीडिया की पड़ी नजर तो चेता अस्पताल प्रशासन
बक्सर खबर। एक युवक बीमार हाल में पिछले तीन दिन से अस्पताल के बाहर पड़ा था। उसे वहां तक पहुंचाने वाले भी छोड़कर चले गए थे। रेयाज खान (32) नाम का युवक संभवत: बंगाल का रहने वाला है। यहां सराय फाटक में किसी नाच मंडली में वह नर्तक का काम करता था। उसके गुद्दे से लगातार खून बह रहा था। इस वजह से उसकी हालत खराब थी। किसी गंभीर बीमारी से परेशान है। इसका अंदेशा होने पर डाक्टरों ने उसे यहां से रेफर कर दिया। इतना ही नहीं उसे अस्पताल के बाहर निकाल दिया गया।

लेकिन, वह जाता तो कहां जाता। न तो उसके साथ कोई मदद करने वाला था। न अस्पताल प्रशासन को उसकी चिंता थी। 4 अप्रैल को यहां के चिकित्सकों ने गंभीर बताते हुए अस्पताल से बाहर कर दिया। आज जब उसके उपर मीडिया की नजर पड़ी तो मामला सबके सामने आया। कैमरे चमकने लगे तो अस्पताल प्रशासन ने उसे अंदर लिया। शरीर को साफ कर उसे एक वार्ड में भर्ती किया गया। यह हाल है इन दिनों आम मरीजों का अस्पताल में।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here