सिंचाई के लिए किर्लोस्कर ने लांच किया जलराज पंप

0
156

-54 वर्ष से बक्सर में कृषि औजार भंडार जुडा है ग्रुप से
बक्सर खबर। 1968 से ही बक्सर का कृषि औज़ार भंडार व्यापारिक व्यवसाय घराना किर्लोस्कर ग्रुप के साथ जुड़ा हुआ है। इसी कड़ी में बुधवार को रिटेलर मीट का आयोजन किया गया। जिसमें आरना मॉडल और जल्दक्ष मिनी पंप के साथ KP4 जलराज युवा समरसिबल पंप की लॉन्चिंग राजेन्द्र पाण्डेय, निगम पाण्डेय, अगम पाण्डेय, दीपक पाण्डेय, प्रकाश पाण्डेय, अनुराग पाण्डेय ने किया। मौके पर विशेष रुप से कंपनी के जोनल मैनेजर संतोष गुप्ता, रीजनल मैनेजर विक्रांत कुमार, बिजनेस मैनेजर लोकेश कुमार, अनुज सिन्हा आदि शामिल हुए।

सभी लोगों ने मिलकर एक साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूरे जिले के रिटेलर को आंमंत्रित किया गया था। राजेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि हम लोग 54 साल से किर्लोस्कर ब्रदर लिमिटेड के साथ हैं । यह कंपनी भारत की नंबर 1 पंप कंपनी है जो 75 प्रकार के पम्पो का निर्माण करती है। जो सिचाई, घरेलू इंडस्ट्री से लेकर न्यूक्लिर पॉवर में इस्तेमाल होता है। दीपक पाण्डेय ने अपने सभी व्यवसायी बंधुओ को कहा कि हम लोग बहुत ही भाग्यशाली है जो हमारे अन्नदाता किसान भाइयों के इस्तेमाल के लिए पहला स्रोत पानी को निकालने में उनकी पहली पसंद किर्लोकर का इस्तेमाल होता है। (विज्ञापन हित की खबर)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here