शहीद के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे भाजपा नेता विवेक ठाकुर

0
401

बक्सर खबर: पूर्व विधान पार्षद सह पूर्व प्रत्याशी ब्रह्मपुर विधान भाजपा नेता विवेक ठाकुर ने गुरूवार को शहीद धनजी के परिजनों से भेंट की और सांत्वाना दिया। ठाकुर ने शहीद के पिता श्रीराम यादव व भाई आईटीबीपी के जवान विश्राम यादव से मिलकर हौसला आफजाई करते हुए कहा कि शहादत का सम्मान सभी को नसीब नहीं होता है। धनजी यादव लक्ष्मणडेरा के लिए नायक था और नायक की तरह माता भारती की रक्षा में शहीद हुआ है।

उनकी कुर्बानी को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। मालूम हो कि एक सप्ताह पूर्व सब इंस्पेक्टर धनजी डियूटी के दौरान भुस्खल में शहीद हो गये थे। इस दौरान ब्रह्मपुर के पूर्व मण्डल सरोज तिवारी, जगरनाथ यादव पूर्व मूखिया देवदयाल पाण्डे, नंन्दकिशोर शर्मा, ब्रह्मपुर विधान सभा अशोक सिंह, शिव शंम्भु पाण्डे, महामंत्री बगेन मण्डल शैलेन्द्र मिश्रा, परशुराम चतुर्वेदी, हरेन्द्र ठाकुर, पारस पाठक, नंदजी सिंह, राजा राम पाण्डेय, विनोद राय ने परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here