जीजा-साला की हत्या में शक की सुई परिजनों पर

0
1002

बक्सर खबर। सोनवर्षा ओपी के कड़सर गांव निवासी पूनम डोम (35) व उसके साले संतोष की हत्या किसने की? इस सवाल का जवाब पूरे दिन पुलिस तलाशती रही। जवाब नहीं मिला। हत्या का कारण दुश्मनी है या कुछ और। इसका जवाब तलाशती पुलिस को जानकारी मिली है। वह किसी नतीजे पर पहुंचने लायक नहीं है। लेकिन, अगर सूत्रों की माने तो हत्या किसी दूसरे ने नहीं की। यह आपसी झगड़े का परिणाम है। गुरुवार को आपसी विवाद हुआ था। मारपीट में पूनम को चोट आई थी। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भी ले जाया गया था। जहां उसने दम तोड़ दिया।

इसी मारपीट में संभवत: सोनवर्षा निवासी संतोष भी घायल हुआ था। पुलिस अगर हत्या के कारणों का पता लगाना चाहती है कि परिवार और दलित बस्ती के लोग ही इसका माकूल जवाब दे सकते हैं। दोहरे हत्याकांड का कारण क्या है। वहीं दूसरी तरफ आचार संहिता के दौरान दलित बस्ती में दो-दो लोगों की हत्या का मामला पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने ने भी जांच की। उम्मीद है इसका खुलासा बहुत जल्द हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here