जन नायक कर्पूरी ठाकुर को मिले भारत रत्न

0
117

-नाई संघ ने बैठक कर उठाई मांग
बक्सर खबर। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जाना चाहिए। यह कार्य बहुत पहले हो जाना चाहिए। लेकिन, आज तक किसी सरकार ने उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया। यह बातें शुक्रवार को आयोजित बैठक में उपस्थित लोगों ने कहीं। जिसका आयोजन जिला नाई समाज द्वारा किया गया था। उपस्थित सदस्यों जन नायक को श्रद्धासुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने कहा हम उनकी जयंती का पखवारा मना रहे हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजक दीना ठाकुर व संचालन रामएकबाल ठाकुर ने की। जिला प्रशासन को भी अपना एक मांग पत्र उन लोगों ने सौंपा। जिसमें कर्पूरी छात्रावास में उनकी प्रतिमा के लिए स्थान का आवंटन करने एवं नाई समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग रखी गई। इस दौरान पूर्व छात्र नेता बृजमोहन ठाकुर, त्रिलोकी ठाकुर, द्रपीप ठाकुर, सुरेन्द्र ठाकुर, वशिष्ठ ठाकुर, मनोज ठाकुर, महेन्द्र ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, करीमन ठाकुर, सोनू ठाकुर, रानी, अमित, काजल, सपना आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here