सिंचाई करने गए किसान की मौत, दो अन्य झुलसे

0
556

बक्सर खबर। खेत की सिंचाई करने गए किसान को अपनी जान गंवानी पड़ी। ईटाढ़ी के बरहना निवासी धनलाल सिंह बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आए गए। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बबलू कुमार पुत्र राजन सिंह व वकील सिंह पुत्र रामबड़ाई सिंह झुलस गए। हादसा आज गुरुवार की सुबह अचानक ग्यारह हजार वोल्ट का तार टूट जाने के कारण हुआ। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने अधेड़ लाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया यह सभी खेत की सिंचाई में लगे थे। इसी बीच यह अप्रिय हादसा हो गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here