अत्याचार व अपराध के खिलाफ युवा राजद का धरना

0
461

बक्सर खबर। राज्य की विपक्षी पार्टी राजद के युवा संगठन ने गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर यह राज्यव्यापी धरना युवा राजद के द्वारा संचालित किया गया। गुजरात में गैर गुजराती लोगों पर हमला, राज्य में बढ़ते अपराध, शैक्षणिक अराजकता, बालिका गृह कांड में सरकार की विफलता आदि विषय पर आयोजित धरने में सभी वक्ता इस पर जमकर बोले, राज्य और केन्द्र सरकार के खिलाफ सभी ने अपनी भड़ास निकाली। धरने की अध्यक्षता युवा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह उर्फ बबलू यादव व संचालन सत्येन्द्र पाल ने किया।

मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री छेदीलाल राम, शेषनाथ यादव जिलाध्यक्ष राजद, गणपति मंडल, भदेश्वर सिंह, जनार्दन सिंह, संतोष भारती, देवेन्द्र सिंह, जर्नादन दास, सुधीर गुप्ता, सत्येन्द्र आजाद, सुमन कुमार, दीपक यादव, विवेक, अक्षयवर वर्मा, अंगद यादव, जगदीश पहलवान, विशाल गुप्ता, रजनीश गुप्ता, परशुराम शर्मा, आलोक जायसवाल, सद्दाम हुसैन, ओम प्रकाश माली आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here