अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: डॉ. आब्रीन ने महिलाओं को दिए निखार के मंत्र

0
235

व्यस्त जीवन में क्लींजिंग-टोनिंग-मॉइस्चराइजिंग है जरूरी, चमकती त्वचा और बेहतर स्वास्थ्य के लिए विशेषज्ञ ने दी खास सलाह                                                            बक्सर खबर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पटना की मशहूर त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. आब्रीन ने महिलाओं को त्वचा की सही देखभाल के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सुंदर त्वचा न केवल आत्मविश्वास को बढ़ाती है, बल्कि यह बेहतर और संतुलित जीवनशैली का भी प्रतीक है। उन्होंने बताया कि आज के व्यस्त जीवन में भी महिलाएं यदि अपनी त्वचा की नियमित देखभाल करें तो त्वचा लंबे समय तक स्वस्थ और चमकदार बनी रह सकती है। इसके लिए कुछ सरल आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना आवश्यक है। त्वचा की देखभाल के लिए क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग की नियमित दिनचर्या अपनानी चाहिए। साथ ही घर के अंदर या बाहर निकलते समय एसपीएफ-50 वाला सनस्क्रीन अवश्य लगाना चाहिए, जिससे त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाया जा सके और समय से पहले आने वाली झुर्रियों व झाइयों से बचाव हो सके।

डॉ. आब्रीन ने कहा कि प्रतिदिन 8 से 10 गिलास पानी पीना, 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लेना तथा संतुलित और पौष्टिक आहार लेना त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होता है। दिनभर की धूल और प्रदूषण से त्वचा को साफ करने के लिए नियमित क्लींजिंग जरूरी है, जबकि त्वचा का पीएच बैलेंस बनाए रखने के लिए टोनिंग और त्वचा को कोमल व हाइड्रेट रखने के लिए मॉइस्चराइजिंग करना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को तनाव से दूर रहने के लिए योग, ध्यान और नियमित व्यायाम को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने बताया कि मासिक धर्म बंद होने के बाद महिलाओं को पोस्ट मेनोपॉजल ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव के लिए दूध और कैल्शियम युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। डॉ. आब्रीन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए निःशुल्क स्किन परामर्श शिविर का आयोजन इस रविवार को किया गया है। इच्छुक महिलाएं सेंट्रल जेल के समीप, सदर अस्पताल के सामने स्थित स्किन केयर क्लीनिक पहुंचकर परामर्श प्राप्त कर सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए 9472341719 नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here