आपस का विवाद बना रंगदारी, शहर में हुई गोलीबारी

0
1481

बक्सर खबर । आजकल जरा-जरा सी बात पर गोली चलना आम बात हो गई है। शहर के आई टी आई मैदान के पास शनिवार की शाम ऐसा ही हुआ। राजपुर के तियरा बाजार से लौट रहे व्यवसायी जितेन्द्र प्रसाद सिंह बस से उतरे। उनके साथ एक और दुकानदार थे। दोनों गली में घर जाने के लिए मुडे। वहां पहले से दो लोग बाइक लेकर खड़े थे। उनमें से एक ने उनपर गोली चला दी। संयोग रहा कि वह उन्हें लगी नहीं। वे भागते हुए अपने घर पहुंचे। अपने भाई हरेन्द्र प्रताप सिंह से पूरी बात बताई। कुछ देर बाद दोनों वहां पहुंचे तो मौके पर कोई नहीं था।

घटना स्थल के पास उन्हें पीतल का खोंखा मिला। जिसे उन्होंने नगर थाने के हवाले कर दिया। व्यवसायी ने पुलिस को बताया मैं राजपुर थाना के तियरा बाजार में बक्से का कारोबार करता हूं। मुझसे फोन पर साढ़े तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इसका सनहा मैंने उसी दिन राजपुर थाने में दर्ज करा दिया था। नगर थाने की पुलिस ने उनकी शिकायत को सही मानते हुए घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। नगर कोतवाल ने पूछने पर कहा जो खोखा मिला है वह प्वाइंट टू-टू बोर का है। मामले की छानबीन हो रही है। ऐसा पता चला है, व्यवसायी का पहले से भूमि विवाद है। उसी सिलसिले में ऐसे हुआ होगा। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही सच्चाई का पता चल जाएगा।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here