शहर के विष्णुपुरी में दस लाख से अधिक की चोरी

0
374

बक्सर खबर। होली में अक्सर ऐसा होता है। चोर उन घरों को निशाना बनाते हैं। जो खाली होते हैं। होली की रात ऐसा ही हुआ। अंबेसडर होटल के सामने स्थित विष्णुपुरी कालोनी में चोरों ने एक साथ तीन घरों में हाथ साफ किया। स्वास्थ्य विभाग के लिपिक सह पूर्व मीडिया कर्मी अतीत कुमार के घर चारों ने सबसे बड़ा हाथ मारा है। 15 हजार नकद के अलावा लगभग 6 लाख रुपये मूल्य के आभूषण की चोरी हुई है।

पास में ही स्थित ललन तिवारी और डुमरांव गर्ल हाई स्कूल में कार्यरत उर्मिला देवी के घर से भी चोरों ने चार लाख रुपये मूल्य से अधिक के आभूषण की चोरी की है। यह मुहल्ला मुफस्सिल थाना के अंतर्गत आता है। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने पुलिस ने की है। वहीं दूसरी तरफ नगर थाना क्षेत्र के सुमेश्वर स्थान में देवेन्द्र कुमार चौबे के यहां चोरी की वारदात हुई है। जिसकी शिकायत नगर थाने में दर्ज की गई है। त्योहार में अक्सर ऐसा होता है। जब घर वाले गांव जाते हैं। पीछे चोर घर के कीमती सामान साफ कर देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here