आशीर्वाद मिला तो आपका सांसद मिशन वाला होगा कमीशन वाला नहीं : मिथिलेश तिवारी

0
867

-ब्रह्मपुर प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित हुई एनडीए के कार्यकर्ताओं की बैठक
बक्सर खबर। भारतीय जनता पार्टी का विजय कार्यकर्ता सम्मेलन बुधवार को ब्रह्मपुर विधानसभा के इंदु मैरेज हॉल ब्रह्मपुर में संपन्न हुई। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष विजय सिंह उर्फ भोला ने की। संचालन सिद्धनाथ सिंह द्वारा किया गया। परंपरा के अनुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जिसमें सभी बूथ कमेटी व मंडल अध्यक्ष भी शामिल रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी मिथलेश तिवारी ने कहा कि मुझे भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ने अपना हनुमान बनाकर बक्सर लोकसभा के लिए भेजा है।

जिसका समर्थन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी, रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के समर्थन से सम्भव हुआ है। हमें आपका प्यार और आशीर्वाद चाहिए। इस लोकसभा चुनाव में अगर आप स्नेह मिला तो बनारस के काशी कारीडोर की तरह बक्सर कारिडोर का निर्माण कर बक्सर का कायाकल्प करने का काम करेंगें। बक्सर में मेरा कार्यालय 24 घंटा काम करेगा। अगर किसी भी भाई को दिल्ली एम्स में भर्ती कराना होगा तो उसे दिल्ली जा कर लाईन नही लगानी पड़ेगी। अगर आपका समर्थन मिलता है तो हम खुले मंच से एलान करते हैं कि आपका सांसद मिशन वाला होगा, कमीशन वाला नही।

इस दौरान यह देखने को मिला की पूर्व विधायक स्वामीनाथ तिवारी, पूर्व विधायक दिलमणी देवी नजर आई। इसके अलावा शम्भु सिद्धार्थ प्रदेश उपाध्यक्ष सह शाहाबाद क्षेत्रीय प्रभारी, अशोक भट्ट शाहाबाद सह क्षेत्रीय प्रभारी, संतोष पटेल बक्सर जिला प्रभारी, लोजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह, रालोसपा जिला अध्यक्ष बिन्धयाचल सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, निर्भय राय, भाजपा युवा प्रदेश प्रवक्ता अमित पांडे, भाजपा जिला मंत्री धनजी पांडे, पूनम रविदास, जयप्रकाश राय, सौरभ तिवारी, विन्धयाचल पाठक, प्रफुल्ल तिवारी, संध्या पांडेय, उमाशंकर राय भाजपा मीडिया प्रभारी समेत जिले के सभी प्रमुख कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here