‌‌भारी मात्रा में शराब बरामद, महिला हिरासत में

0
1891

-घर में छिपा रखी थी शराब
बक्सर खबर। राज्य में शराब की बिक्री प्रतिबंधित है। बावजूद इसके लोग गैर कानूनी कार्य कर रहे हैं। स्वयं को देश का नागरिक कहने वाले लोग समाज में जहर घोल रहे हैं। राजपुर पुलिस ने इस आरोप में किरण देवी को हिरातस में लिया है। उनके घर से 69 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। थानाध्यक्ष रंजीत सिन्हा के अनुसार सूचना मिली थी। बहुआरा में शराब की बड़ी खेप पहुंची है।

पुलिस ने छापामारी की। डब्लू साह के घर में इसे छुपा कर रखा गया था। वह पकड़ में नहीं आया। फिलहाल उसकी मां को हिरासत में लिया गया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 596 लीटर है। वहीं धनसोई के थानाध्यक्ष बिगाउ राम ने बताया कि कैथहरकला गांव से संजय लाल को 15 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। वह शराब बेचने का धंधा कर रहा था। शनिवार को यह सफलता इन दोनों थानों की पुलिस को मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here