गंगा दशहरा पर आयोजित हुई भव्य गंगा महाआरती

0
162

-संगीतमय आरती देखने जुटे श्रद्धालुओं ने किया दीप दान
बक्सर खबर। गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर शहर के रामरेखा घाट पर भव्य आरती का आयोजन किया गया। गंगा आरती सेवा ट्रस्ट द्वारा यह कार्य संपन्न कराया गया। आज के दिन ही मां गंगा का धरती पर आगमन हुआ था। इस वजह से सुबह से ही घाट पर स्नान-दान करने वालों की भीड़ देखी गई। शाम में जब संगीतमय आरती शुरू हुई तो बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए।

रामरेखा घाट पर दीप दान करने पहुंची श्रद्धालु महिलाएं

संध्या वेला में कन्या पूजन का कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमें पधारे सभी पदाधिकारियों एवं विधिक सेवा के अधिकारियों द्वारा गंगा पूजन कर गंगा आरती का प्रारंभ किया गया। गंगा आरती के इस पावन आयोजन में नगर के कई समाजसेवी एवं धार्मिक आस्था से जुड़े रहने वाले लोग उपस्थित दिखे। गंगा आरती सेवा ट्रस्ट के प्रभंजन भारद्वाज ने बताया की बक्सर में मां गंगा की आरती की शुरूआत परमआदरणीय साकेतवासी संत श्री नारायण दास भक्त माली द्वारा कराई गयी थी।

रामरेखा घाट पर गंगा आरती का नजारा

जिसके बाद यह गंगा उत्सव का कार्यक्रम 16 वर्षों से लगातार चलते आ रहा है। ट्रस्ट के सचिव अमित उपाध्याय ने बताया कि गंगा दशहरा के पावन अवसर पर जिले के न्यायीक एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा जयमान की भूमिका निभाई जाती है। जिसके बाद पंच आरती की जाती है जिसमें ,घूप, गुगल, दीप, पुष्प एवं कपूर द्वारा मां गंगा की आरती की जाती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here