‌‌‌ वामन द्वादशी पर निकलेगी भगवान की शोभायात्रा

0
520

-26 की सुबह आठ बजे रामरेखा घाट से रवाना होगा रथ
बक्सर खबर। भगवान वामन की जयंती अर्थात वामन द्वादशी इस वर्ष 26 सितंबर को मनाई जा रही है। उस दिन भगवान वामन चेतना मंच ट्रस्ट द्वारा उनकी भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जो शहर के रामरेखा घाट स्थित रामेश्वर मंदिर के पास से सुबह आठ बजे रवाना होगी। इसका गंतव्य चरित्रवन के सोमेश्वर नाथ मंदिर तक होगा। इसमें इसकी तैयारी में जुटे वामन चेतना मंच के सदस्यों ने आम जन से आग्रह किया है।

अपनी आध्यात्मिक विरासत को सहेजने के लिए शहर के धर्मानुरागी, समाजसेवी व युवा यात्रा में जरुर शामिल हों। वामन मंच के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि शोभा यात्रा रामरेखा घाट से चलकर वामन मंदिर जेल परिसर में स्थित वामन मंदिर तक जाएगी। इसका पूरा इंतजाम किया गया है। इस मौके पर प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here