स्वतंत्रता सेनानी मनु राम का निधन

0
302

-डीएम समेत अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
बक्सर खबर। स्वतंत्रता सेनानी मनु राम का सोमवार को निधन हो गया। 99 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। 1942 के आंदोलन में हिस्सा लेने वाले भारत माता के महान सपूत ब्रह्मपुर प्रखंड के रघुनाथपुर गांव के निवासी थे। उनका जन्म 2 जनवरी 1922 को हुआ था।

निधन की खबर मिलने पर सम्मान के साथ सोमवार को बक्सर के श्मशान घाट पर उनका दाह संस्कार किया गया। जिलाधिकारी अमन समीर समेत जिले के वरीय अधिकारियों ने दोपहर के वक्त गंगा घाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को तिरंगा भेंट किया। उनके दो पुत्र और एक पुत्री है। जिला प्रशासन इससे पूर्व हमेशा उन्हें गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित भी किया करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here