डुमरांव विधानसभा में चार पर्चे रद्द, 19 नामांकन वैध

0
1273

-जिले में सर्वाधिक उम्मीदवा इसी विधानसभा में
बक्सर खबर। डुमरांव विधानसभा हमेशा से चर्चा में रहा है। इस बार भी यहां से कुल 23 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया था। आज शुक्रवार को नामांकन पत्रों की हुई जांच में चार पर्चे विभिन्न कागजात के अभाव में रद्द कर दिए गए। इनमें शीला देवी निर्दलीय, ओम प्रकाश जनता दल सेक्यूलर, रवि प्रकाश सिन्हा प्लुरल्स पार्टी, सुनील कुमार दुबे निर्दलीय उम्मीदवार।

जिन 19 लोगों के आवेदन वैध हैं। उनमें वर्तमान विधायक ददन पहलवान जिनका जदयू ने इस वर्ष टिकट काट दिया है। उनकी जगह अंजमू आरा को जदयू ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं महागठबंधन के प्रत्याशी है सीपीआई के अजीत कुमार सिंह। अन्य उम्मीदवारों में सुनील कुमार, प्रियेश कुमार, रविशंकर राय, श्रीकांत सिंह जाप, मनोरंजन कुमार पासवान, अखिलेश कुमार सिंह लोजपा, विकास कुमार सिंह, राष्ट्रीय जय हिंद पार्टी, अंशु कुमारी, करतार सिंह यादव, अरविंद प्रताप शाही रालोसपा,

संतोष कुमार चौबे, शिवांग विजय सिंह, राजाराम सिंह, विनय राउत, मोहम्मद अफजल अंसारी व गंगा प्रसाद। इस बार के चुनाव में डुमरांव से सर्वाधिक उम्मीदवार है। वैसे 12 अक्टूबर तक नाम वापसी का समय है। इसमें से एक दो उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। जैसे करतार सिंह जो निर्दलीय उम्मीदवार है। उनके पिता ददन यादव ने भी नामांकन किया है। इस लिए संभावना जतायी जा रही है। वे नामांकन वापस लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here