बक्सर विधान सभा में सात का नामांकन रद्द, 16 पर्चे वैध

0
1978

-12 अक्टूबर तक है नाम वापसी की तिथि
बक्सर खबर। बक्सर विधानसभा सीट से कुल 16 लोगों का नामांकन वैध पाया गया है। आज शुक्रवार को हुई नामांकन पत्रों की जांच में कुल 7 पर्चे रद्द किए गए। निवार्ची पदाधिकारी केके उपाध्याय के अनुसार कुल 23 लोगों ने नामांकन किया था। अब जो उम्मीदवार बचे हैं। वे चाहे तो 12 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकते हैं। जिनके पर्चे रद्द हुए हैं उनमें सुनील कुमार जायसवाल राष्ट्रीय जन शक्ति पार्टी, ध्रुव सिंह जनता पार्टी, दिलीप कुमार पांडेय निर्दलीय, विशेश्वर पांडेय एनसीपी, भारती कुमार पांडेय निर्दलीय, संजय राय द प्लूरल्स एवं बेचु राम निर्दलीय का नाम सूची में शामिल है।

जो पर्चे वैध हुए हैं उनमें कांग्रेस के वर्तमान विधायक संजय तिवारी, भाजपा के परशुराम चतुर्वेदी, अरुण कुमार ओझा, रामनाथ ठाकुर भारतीय सब लोग पार्टी, निर्मल कुमार सिंह रालोसपा, संजय कुमार चौबे भारतीय जनन पार्टी, राजा राम सिंह, कमल नारायण यादव, शत्रुध्न सिन्हा, भीम प्रसाद, गोवर्धन मिश्रा, ताफिर हुसैन हिन्दुस्तान विकास दल, सुधाकर मिश्रा निर्दलीय, आकाश कुमार सिंह, अश्विनी कुमार राय, रवि राज निर्दलीय।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here