दरोगा पर हमला करने वाले चार गिरफ्तार

0
1326

बक्सर खबर। शराब पीकर उत्पात मचा रहे लोगों को पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची। एक को टुडीगंज बाजार से गिरफ्तार किया गया। लेकिन, वहां कुछ लोगों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। ड्यूटी पर गए दरोगा बांका चौधरी घायल हो गए। उनके बयान पर कुल 20 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी हुई थी। इसी मामले में कृष्णाब्रह्म पुलिस ने शनिवार की रात नोनियापुरा गांव में छापामारी की।

कुल चार लोग गिरफ्तार हुए। जिन्हें थाने लाया गया। पुलिस के अनुसार रामाशीष प्रसाद, राजू प्रसाद, उमेश प्रसाद, मिथिलेश प्रसाद को जेल भेजा गया है। पूछने पर पुलिस ने बताया कि घटना का मुख्य अभियुक्त व सोवा का पूर्व मुखिया मनोज ठाकुर अब भी फरार है। उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने इससे पहले भी नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here