‌‌‌गिरफ्तार हुआ कमीना : चौंक गए

0
1745

लूट की वारदात में था वांटेड
बक्सर खबर। जैसा नाम वैसा काम। यह बात आपने सुनी होगी। पढ़ भी लिजिए। क्योंकि पुलिस ने जिसे लूट के आरोप में गिरफ्तार किया हैं। उसका नाम ही कमीना प्रसाद है। कृष्णाब्रह्म की पुलिस ने उसे बीती रात नोनियापुरा गांव से दबोचा। वैसे तो कुल पांच लोग वहां से गिरफ्तार हुए। लेकिन, अन्य चार का नाम किसी दूसरे केस में है। पूछने पर एसपी यूएन वर्मा ने बताया 22 फरवरी को एक फाइनेंस कर्मी से 61 हजार 743 रुपये की लूट हुई थी।

अमथुआं- नंदन मार्ग पर चार लोगों ने मिलकर भारत फाइनेंस के कर्मी संजय कुमार गुप्ता से मोबाइल फोन, कंपनी का टैब व रुपये ले लिया था। इस मामले में पहले भी दो लोग जेल जा चुके हैं। चौगाई से गिरफ्तार मंगरु कमकर ने बताया था। घटना में मुख्य भूमिका टिमिल और कमीना प्रसाद की थी। उनको तो पहले ही जेल भेज दिया गया था। यह फरार चल रहा था। अब जाकर पुलिस की गिरफ्त में आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here