‌‌‌बस संचालक की हत्या में पांच नामजद, दो गिरफ्तार

0
5071

-सुरक्षा की मांग लेकर गोलंबर पर किया था सड़क जाम
बक्सर खबर। बस संचालक राजू यादव की हत्या के आरोप में पांच लोगों को नामजद किया गया है। मृतक के छोटे भाई उदय ने परसागंडा गांव के लोगों को नामजद किया है। आज शुक्रवार की सुबह दस बजे के लगभग परिजनों ने गोलंबर पर जाम किया। शव के साथ प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि हमें सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। हम मुआवजे के लिए धरने पर नहीं बैठे। इस दौरान सदर डीएसपी सतीश कुमार वहां पहुंचे।

दूसरी तरफ से डुमरांव विधायक ददन यादव भी वहां आए। डीएम और एसपी से विधायक ने बात की। उन्होंने आश्वासन दिया। परिवार के लोगों को सुरक्षा उपलब्ध करायी जाएगी। परिजनों का कहना था, हमें लाइसेंस भी मिलना चाहिए। प्रशासन ने कहा, आप आवेदन करें। आपको लाइसेंस निर्गत किया जाएगा। इन बातों के बाद जाम समाप्त हो गया।

बात करते डुमरांव विधायक ददन यादव व डीएसपी

दो लोग गिरफ्तार
बक्सर खबर। राजू यादव की हत्या करने का आरोप सिकरौल थाना के परसागंडा निवासी रामाकांत प्रधान व उनके परिवार के लोगों पर लगा है। राजू के भाई उदय यादव ने इसकी प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने इस आरोपी बनाए गए रामाकांत प्रधान और मुन्ना उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी विक्की व विजय शंकर आदि की तलाश पुलिस कर रही है।
उदय पर लगा था छेड़खानी का आरोप
बक्सर खबर। उदय ने जिन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। उस परिवार से शायद इसकी अदावत है। ऐसा इस लिए कहा जा रहा है। क्योंकि पिछले माह इस परिवार की छात्रा ने उदय पर बस में छेड़खानी का आरोप लगाया था। घटना के बाद कोरानसराय की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। तब उदय फरार हो गया था। अब उसी उदय ने परसागंडा के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। यहां क्लिक करें:-कैसे और कहां हुई थी राजू यादव की हत्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here