– गीत संगीत व त्योहार का उपहार पा गदगद हुए कामगार
बक्सर खबर। होली आई रे कन्हाई रंग लाई साथ में उपहार भी दिलाई। यह गीत गाते सैकड़ों की तादाद में प्लंबर उपहार के साथ अपने घर के लिए विदा हुए। यह नजारा था, नगर भवन में आयोजित शिवा पॉलीट्यूब्स के प्लंबर-बोरर मिलन समारोह का। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कंपनी के निदेशक शिशिर अग्रवाल ने अपने उत्पाद की विशेषता का जिक्र करते हुए कहा। हमें इस बात का गर्व है। शाहाबाद सेल्स के दृष्टिकोण से हमारा नंबर वन क्षेत्र है। और इसी स्नेह का परिणाम है। आज कंपनी ने यहां इस तरह का भव्य आयोजन किया है।
शिवा कंपनी वह हर तरह के उत्पाद बनाती है। जिससे किसानों और घर की जरुरत को आसानी से पूरा किया जा सकता है। इस समारोह की जानकारी देते हुए अनुराग पांडेय ने कहा कुल पन्द्रह सौ से अधिक बोरर व पलंबर के लिए उपहार के साथ भोजन की व्यवस्था थी। इसमें आरा, बक्सर, रोहतास, बलिया और गाजीपुर, देवरिया तक के लोगों को आमंत्रित किया गया था। इस दौरान शाहाबाद के डीलर कृषि औजार भंडार के अगम पांडेय, सुगम पांडेय, दीपक पांडेय

शिवा पॉलीट्यूब्स के जीएम अनिल गुप्ता, वरीय सेल्स मैनेजर अरुण कुमार झा, एसएन बेहरा, विजय सिन्हा, रंजन पांडेय व सभी सम्मानित सेल्स प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उपहार के साथ लक्की ड्रा भी कराया गया। इसमें कुछ लोगों को ऐसे शानदार उपहार मिले की वे शिवा की जय, शिवा की जय करते हुए आनंद के साथ होली मनाते दिखे। और इस आनंद को बढ़ाने के लिए रंगा-रंग, झलकदार कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था।































































































