-फिलहाल सप्ताह में प्रत्येक सोमवार को तय किया गया है समय
बक्सर खबर। त्वचा रोग जिसे आम बोलचाल में लोग चर्म रोग भी कहते हैं। इस बीमारी का इलाज अब अपने शहर में सहज हो गया है। इसके ख्याती प्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ सतीष चन्द्रा प्रत्येक सप्ताह अब बक्सर आएंगे। सूचन के अनुसार सोमवार के दिन उन्होंने चिकित्सा परामर्श के लिए तय किया है। अर्थात प्रत्येक सोमवार को सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक वे रोगियों से मिलेंगे।
उनके लिए शहर के चरित्रवन में कॉलेज गेट के सामने स्कीन केयर क्लिनिक खोला गया है। यह स्थान जितेन्द्र मेडिकल कॉलेज गेट, सुधा डेयरी बूथ के सटे है। डॉक्टर चन्द्रा की बात करें तो वे बहुत ही अनुभवी चिकित्सक हैं। उन्होंने बताया त्वचा रोग सिर्फ दाग धब्बे तक सीमित नहीं है। बाल और नाखून से जुड़ा उपचार भी इसमें शामिल हैं। इसके अलावा बाल प्रत्यारोपण जैसी सुविधा भी यहां उपलब्ध है। कुछ उपचार लेजर से भी जुड़े हैं। अर्थात अत्याधूनिक उपकरण भी उपलब्ध हैं।
































































































