पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़, चली गोली

0
4807

-भागने में सफल रहे तीन वांटेड, एक युवक गिरफ्तार
बक्सर खबर। तीन वांटेड अपराधियों की धर-पकड़ के लिए गुरुवार की रात पुलिस ने छापामारी की। लेकिन, अपराधी गोली चलाते भागने निकले। मजबूरन पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। लेकिन, वे पकड़े नहीं जा सके। जिस घर में वे छीपे थे, वहां से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पूछने पर एसपी नीरज कुमार सिंह ने कहा। जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षार्थ पुलिस ने कुछ गोलियां चलाई। लेकिन, वे अंधेरे का लाभ उठा भाग निकले।

वारदात सिमरी थाना के बड़का सिंघनपुरा गांव में गुरुवार देर रात की है। सूत्रों के अनुसार सूचना मिली थी। दिलजले ठाकुर, कुंदन कुमार और धोनी वहां छीपे हैं। उनकी तलाश में कई थानों की टीम ने वहां संयुक्त रेड की थी। अपराधियों की घेरा बंदी के लिए स्वयं एसपी भी वहां पहुंच गए थे। सबकुछ गोपनीय तरीके से हो रहा था। बावजूद इसके अपराधी छत से कूद कर भाग निकले।

पुलिस को पीछे धकेलने के लिए उन्होंने गोलियां चलाई। पुलिस ने पांच-छह चक्र गोली चलाई। पूछने पर पुलिस ने बताया इस आरोप में सौरभ ओझा नाम के एक युवक को हिरासत में लिया गया है। जिसका पुराना आपराधिक रिकार्ड है। हालांकि पूरा सच क्या है। यह तो पुलिस और अपराधी ही जानते हैं। लेकिन, यह तय है नया बाजार में रंगदारी मांगने की घटना के बाद अपराधियों की धर-पकड़ के लिए लगातार छापामारी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here