हृदयाघात से कर्मचारी की मौत, प्रशासन ने जताया शोक

0
490

बक्सर खबर। राजस्व कर्मचारी श्रीनाथ सिंह की गुरुवार की रात मौत हो गई। इसकी सूचना शुक्रवार को ब्रह्मपुर के अंचलाधिकारी ने जिला प्रशासन को दी। उन्होंने बताया गुरुवार की रात ग्यारह बजे हृदय गति रुक जाने से उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर शुक्रवार को अपराहृ्न चार बजे जिलाधिकारी अमन समीर व समाहरणालय के सभी अधिकारियों ने मिलकर शोक सभा का आयोजन किया। गलियारे में खड़े होकर सभी ने मौन रख उनके लिए परमात्मा से प्रार्थना की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here